गुमला, मई 8 -- गुमला, संवाददाता। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो का शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने जिले की न्यायिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत करायापेयजल समस्या कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। परिसर में जलमीनार निर्माण या भूजल आधारित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा गया कि इसके अभाव में अधिवक्ताओं और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके साथ ही बार परिसर में संचालित कैंटीन की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.