बार एसोसिएशन डिबाई के अध्यक्ष का निधन
बुलंदशहर, मई 26 -- दी बार एसोसिएशन तहसील डिबाई के अध्यक्ष जय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जय सिंह के ग्राम बेलोन स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि जय सिंह एक मिलनसार, कर्मठ एवं न्यायप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनका अंतिम संस्कार नरोरा गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में एसोसिएशन के महासचिव चौधरी गेंदालाल एडवोकेट, सुरेश एडवोकेट, श्रीपाल सिंह एडवोकेट, हरीश कुमार एडवोकेट सहित अन्य अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.