कानपुर, जनवरी 7 -- बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गुरुवार को रामअवतार महाना हॉल में नामांकन होगा। नामांकन दो दिन चलेगा। बुधवार को एल्डर्स कमेटी ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर चुनाव के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मिलने पहुंची। चेयरमैन ने कहा कि नामांकन स्थल पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस फोर्स की आवश्यकता होगी। 16 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान के संबंध में सहमति लगभग बन गई है। हालांकि डीसीलॉ कालेज को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। चेयरमैन ने पुलिस आयुक्त को बताया कि इस बार नामांकन रामअवतार महाना हाल में कराया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.