मुरादाबाद, जुलाई 2 -- दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की घोषणा के साथ ही नया विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता रामाशंकर के बीच चेयरमैन पद को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हैं। एल्डर्स कमेटी की बैठक के बाद जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई तक अधिवक्ता सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बन सकेंगे। इसके बाद 15 जुलाई तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी और 20 जुलाई को उसका प्रकाशन होगा। नामांकन प्रक्रिया 21 और 22 जुलाई को होगी जबकि 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी मतदान 31 जुलाई को प्रस्तावित है, जिसके बाद मतगणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव क...