पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार को अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र के प्रति गजब का उत्साह दिखाया। सुबह से शाम तक चले मतदान में कुल 1281 मतदाताओं में से 1132 अधिवक्ताओं ने वोट डाला। इस तरह कुल 88.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसने चुनाव को और भी रोमांचक बना दिया है। इस बार विभिन्न पदों के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान खत्म होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। कई प्रमुख पदों पर बहुकोणीय मुकाबला होने के कारण जीत-हार का अंतर कम रहने की संभावना जताई जा रही है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, सदस्य और पुस्तकालय प्रभारी समेत कई पदों के लिए मुकाबला हुआ है। यह भी पढ़ें- मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव में 81 प्रतिशत म...