पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन पूर्णिया के आगामी चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। 11 अप्रैल को हुई इस प्रक्रिया के बाद विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों को वैध घोषित करते हुए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव पूरी तरह मुकाबले के दौर में प्रवेश कर चुका है। विभिन्न पदों पर मजबूत उम्मीदवारों की मौजूदगी इस बार के चुनाव को काफी दिलचस्प और प्रतिस्पर्धी बना रही है। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। नामांकन के बाद जांच पूरी हो चुकी है और अब प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं। मतदान 18 अप्रैल को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। अध...