पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। कोर्ट में कानून की धाराओं से फैसले करवाने वाले अधिवक्ता इन दिनों चुनावी समीकरणों की धार तेज करने में जुटे हैं। हर चेंबर एक रणनीति कक्ष में बदल गया है, जहां बहस अब केस की नहीं, बल्कि समर्थन और जीत की हो रही है। मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन 21 अधिवक्ताओं ने एनआर कटाया जबकि 11 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पहले पहले दिन भी 20 एनआर कटने के साथ कई पदों पर नामांकन हुआ था। दो दिनों की सक्रियता ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। लगातार बढ़ती भागीदारी से साफ है कि इस बार चुनाव में अधिवक्ताओं की दिलचस्पी काफी ज्यादा है। दो दिनों में कुल मिलाकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में दिख रहे हैं। दूसरे दिन 11 अधिवक्ताओं ने अलग-अलग प...