हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के 28 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सात अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। दो दिनों में 11 पदों के लिए 31 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। पहले दिन 24 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद बल्लभ पांडे ने बताया कि शनिवार को उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव पद के लिए कुंदन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश जोशी, संयुक्त सचिव (प्रेस) पद के लिए वानू कबड़वाल, लेखाधिकारी पद के लिए आरपी पांडे, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरेन्द्र सिंह पड़ियार, सामान्य सदस्य पद के लिए पूजा लटवाल ने नामांकन कराया। उन्होंने बताया की रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि सोमवार को नाम वापसी का होगी। इस दौरान चुनाव कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.