पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।कोर्ट की बहस में जहां अधिवक्ता कानून की धाराओं से जीत तय करते हैं, वहीं इस चुनाव में रिश्तों, भरोसे और छवि की 'दलील' ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। यही वजह है कि इस बार बार परिसर में कानूनी दलीलों के साथ-साथ चुनावी समीकरण भी बराबर चर्चा में हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव इस बार सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे बार परिसर में एक लोकतांत्रिक उत्सव का रूप लेते दिख रहे हैं। 1280 अधिवक्ता मतदाता इस बार नई कार्यकारिणी चुनेंगे और खास बात यह है कि कोर्ट की बहस के साथ-साथ अब रणनीति, संपर्क और समर्थन जुटाने की चुनावी बहस भी तेज हो गई है। मतदाता सूची जारी होते ही अधिवक्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई। आपत्तियों और अपील की प्रक्रिया ने कई नामों को चर्चा में ला दिया। अंतिम सूची आने के बाद अब हर वोट की अहम...