बार एसोसिएशन चुनाव: जिला अधिवक्ता संघ भवन में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार को लातेहार जिला अधिवक्ता संघ भवन में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर पूरे दिन अधिवक्ता संघ भवन परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। जिले में कुल 131 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 103 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी कराई गई। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में उत्साह देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने चहेते उम्मीदवारों को वोट दिया। पीठासीन पदाधिकारी सह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के कुल 25 पदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.