गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज विनोद सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दो बार के पूर्व बार अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालेश्वर त्यागी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म के प्रति ईमानदार होना चाहिए। यदि बार और बेंच मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें, तो न्यायिक व्यवस्था और भी मजबूत होगी और आमजन का न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ेगा। जिला जज विनोद सिंह रावत ने कहा कि बार और बेंच दोनों का उद्देश्य एक ही है बेहतर और प्रभावी न्यायिक व्यवस्था प्रदान करना। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य और सहयोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.