गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सब रजिस्ट्रार के तबादले की मांग को लेकर चल रहे वकीलों के आंदोलन के बीच मंगलवार को नया मोड़ सामने आया है। लगभग आठ वकीलों ने बार एसोसिएशन मोदीनगर से सदस्यता समाप्त करने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष को शपथ पत्र सौंपे हैं। मामले को लेकर बार एसोसिशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक जारी है। बार एसोसिएशन मोदीनगर से सदस्यता समाप्त करने के लिए शपथ देने वाले में वकील अतुल कुमार, अनुराग गुप्ता, पवन कुमार, कपिल त्यागी, सौरभ शर्मा, कुलदीप बंसल, मनोज और निशांत त्यागी हैं। बता दें कि पिछले कई दिन से रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं सब रजिस्ट्रार के तबादले की मांग को लेकर बार एसोसिएशन मोदीनगर के तत्वावधान में वकील आंदोलनरत थे। हालांकि, मामले में शपथ देने वाले वकीलों का कहना है कि उन्होंन...