लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव एवं संयुक्त मंत्री गोविंद कनौजिया को सम्मानित किया गया। रजक समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। रजक समाज गोविंद कनौजिया एवं जीतू यादव के निर्वाचित होने पर गौरवान्वित महसूस करता है। इस मौके पर रजक समाज की प्रथम महिला अधिवक्ता, उच्च न्यायालय की अधिवक्ता शिवानी कनौजिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अन्नू यादव, सत्य प्रकाश, एसके कनौजिया, सोनू कनौजिया, टेंट एवं लाइट्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कनौजिया, महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता कनौजिया, जिला रजक कम्पू समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश कनौजिया समेम अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...