चाईबासा, फरवरी 18 -- -जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू एवं अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता ने बुधवार को सिंहभूम(कोल्हान) प्रमंडल के नव पदस्थापित आयुक्त श्री रविरंजन कुमार विक्रम से उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता की। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने जिला बार एसोसिएशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। वही बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू ने प्रमंडलीय न्यायालय को लेकर भी चर्चा की। इस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जल्द ही कोर्ट को लेकर समय का निर्धारण कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.