कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में आरोपी बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को छह माह बाद जेल से रिहाई मिल गई है। अरिदमन पर आठ केस लंबित हैं। सभी मामलों में अरिदमन को जमानत मिल चुकी है। पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी अधिवक्ता अरिदमन सिंह को एक-एक कर सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद बुधवार की शाम जेल से रिहा कर दिया गया। अरिदमन सिंह को 25 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जनवरी 2026 को उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि अरिदमन पर पिंटू सेंगर हत्याकांड के साथ ही कुल आठ केस थे। इसमें दो चकेरी थाने से, एक नौबस्ता से, कोतवाली से तीन और एक मामला गैंगस्टर का था। हाईकोर्ट के आदेश से सिंगल स्योरिटी दाखिल करने पर सभी मामलों में रिहाई मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.