बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुमोद सहाय का निधन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रहे वरीय अधिवक्ता कुमोद सहाय का शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। वह लोक अभियोजक व विशेष लोक अभियोजक निगरानी के पद पर रहे थे। फौजदारी मामलों के जाने-माने अधिवक्ता थे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने निधन पर शोक जताया और उनके पुत्र के हवाले से बताया कि उनका पार्थिव शरीर शनिवार को पटना से मोतीझील स्थित आवास पर लाया जाएगा। निधन पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवलकिशोर प्रसाद सिन्हा, महासचिव सचिदानंद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. संगीता शाही, अंजू रानी, पूर्व महासचिव प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार ओझा, सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, दीपक कुमार, लोक अभियोजक अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.