अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक व महासचिव अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता शपथ ली। कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल व यूपी बार के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ की उपस्थिति में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 25 फरवरी को चुनाव हुए थे। 26 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुंढीर, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ शामिल हुए। निर्वतमान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व महासचिव दीपक बंसल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.