हरदोई, जनवरी 24 -- शाहाबाद। शाहाबाद बार एसोसिएशन 2025 की अंतिम बैठक शनिवार को वकील संघ के अध्यक्ष गोविंदराम दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर संगठन के महामंत्री अमित गुप्ता ने सभी वकीलों के समक्ष बीते कार्यकाल में हुए आय और व्यय का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन द्वारा सर्वसम्मति से आगामी वार्षिक चुनाव 2026 का चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी का गठन हुआ। अधिवक्ता आनंदवीर श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, ज्ञानप्रकाश पाल, सैय्यद रईस अली और अनिरुद्ध मिश्रा को एल्डर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...