पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।बार एसोसिएशन पूर्णिया के चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान कराया जाएगा। बार परिसर में सुबह से ही चुनावी हलचल तेज रहेगी जहां कुल 1280 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए नेतृत्व का चयन करेंगे। सुबह 9:30 बजे से मतदान डाले जाएंगे। इसके बाद देर शाम ही मतगणना का कार्य भी शुरू होगा। इस बार चुनाव कई मायनों में खास है क्योंकि विभिन्न पदों के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग हर पद पर बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है। शनिवार को मतदान के साथ ही दावों, वादों और प्रचार का दौर खत्म होगा और मतपेटी तय करेगी कि बार की कमान अगले कार्यकाल में किसके हाथों में जाएगी। चुनाव को लेकर शुक्रवार देर शाम तक प्रत्याशियों द्वारा संपर्क अभियान और समर्थन जुटाने का दौर चलता रहा। अब सभी की नजर शनिवार को होने व...