बिजनौर, फरवरी 18 -- बार एसोसिएशन नजीबाबाद के चुनाव में कसीम अहमद ने धीरेंद्र सिंह को 58 वोटों से हराकर दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर पंकज विश्नोई ने 27 मतों से जीत दर्ज कराई। मंगलवार को पूजा बार हाल में चुनाव अधिकारी शमीम अहमद की देखरेख में नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। कुल 333 मतदाताओं में से 326 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए कसीम अहमद को कुल 192 वोट मिले, जबकि धीरेंद्र सिंह को मात्र 134 वोट हांसिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर पंकज विश्नोई ने गौरव अग्रवाल को 27 वोटों से हराया। नदीम अहमद उदयवीर यादव को 18 वोटों से हराकर सचिव बने। सह सचिव पद पर अजय सौदाई, 12-12 सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...