बहराइच, अप्रैल 23 -- कैसरगंज। तहसील कैसरगंज में डीजल-पेट्रोल की कमी से प्रभावित हो रहे शासकीय कार्यों को लेकर उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। बार एसोसिएशन कैसरगंज के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल आदेश जारी कर दिया। उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने निर्देश दिया है कि क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालक शासकीय सेवाओं से जुड़े कार्मिकों तथा अधिवक्ता बंधुओं को उनके पहचान पत्र के आधार पर प्राथमिकता से डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी कार्य बाधित नहीं होने चाहिए। बार एसोसिएशन कैसरगंज ने ईंधन संकट के चलते न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। अधिवक्ताओं ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.