बागपत, नवम्बर 14 -- जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बार के चौधरी चरण सिंह सभागार में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुभाष तोमर और महामंत्री पद पर अजीत सिंह समेत 15 पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कुमार नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी को वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए काम करना होगा। पदाधिकारियों को बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करना चाहिए। समारोह में अध्यक्ष सुभाष सिंह तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, संयुक्त मंत्री सनुज राठी, संयुक्त मंत्री पुस्तका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.