बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
छपरा, मई 30 -- छपरा, एक संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर स्थित छपरा बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली व कथित अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं के एक समूह ने गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय परिसर के पुराने भवन के ध्वस्त होने के बाद पिछले दो वर्षों से उन्हें बैठने के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिकायतकर्ताओं में अधिवक्ता राजकुमार, कृष्णा मुरारी, भोला राय व रंजय कुमार दुबे सहित अन्य शामिल हैं। उनका कहना है कि स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण कई अधिवक्ता खुले आसमान के नीचे, पेड़ों के पास, पोखर किनारे और शौचालयों के समीप बैठकर अपने पेशेवर कार्यों का निष्पादन करने को विवश हैं।
समस्या का समाधान भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम के बावजूद स्थिति में कोई सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.