संतकबीरनगर, मार्च 1 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने शनिवार की शाम को होली खेली। तहसील परिसर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष दिलीप राय ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने और न्याय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाल शरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्रा, दिलीप तिवारी, हनुमान प्रसाद चौधरी, सुनील पांडे, रवि शंकर पांडे, डॉ. महेंद्र प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.