मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 12 फरवरी को होना था। एल्डर कमेटी ने चुनाव स्थगित कर दिया है। अब मतदान 18 फरवरी को होगा। मंगलवार को बार संघ सभागार में एल्डर कमेटी और अध्यक्ष शशि सैनी की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एल्डर कमेटी के सदस्य वेदप्रकाश सैनी के पुत्र और दस्तावेज लेखक हाजी नासिर की आकस्मिक मृत्यु होने से चुनाव प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। इसके बाद एल्डर कमेटी ने 12 फरवरी को होने वाले मतदान की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। एल्डर कमेटी ने घोषणा करते हुए कहा कि अब 18 फरवरी को मतदान होगा। 19 फरवरी को मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.