काशीपुर, अगस्त 1 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर ने सचिव यशवंत सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में शनिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे की अध्यक्षता में हुई आमसभा में अधिवक्ताओं ने एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई वापस नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...