नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की जमीन विवाद में अपहरण के बाद कार में जैक से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में नहर में मिला। पुलिस के मुताबिक, कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव ने मोनू यादव को सुपारी देकर हत्या कराई। इंद्रजीत हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी मोनू फरार है। कार बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी। कालपी के कागजीपुरा के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के बेटे हर्ष ने शनिवार को कोतवाली में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हर्ष के मुताबिक, केस की फाइल देने के बहाने पिता को दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया था। वह स्कूटी से उन्हें लेकर पहुंचा तो बिना नंबर प्लेट की सफेद कार सवार लोग गया...