मेरठ, मई 14 -- मवाना सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण में बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार मवाना एवं चुनाव अधिकारी ने पद, गोपनीयता एवं सत्य निष्ठा की शपथ दिलाते हुए नई कार्यकारिणी को पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान ने की तथा संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. असलम ने किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने कहा कि बार एवं बैंच के बीच में समन्वय होना चाहिए तथा दोनों को अपनी-अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उप निबंधन मवाना सुरेश चंद मौर्य ने कहा कि तहसील में अपने कार्य से आनी वाली जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मवाना बार एसोसिशन के सदस्यों ने ली शपथ चुनाव अधिकारी रघुवंश बंसला बार के नये पदाधिकारियों को प्रमाण पत्...