बदायूं, अप्रैल 23 -- एसडीएम विनोद कुमार सिंह एवं तहसीलदार विजय कुमार ने बुधवार के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। दोनों नवागत अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया एवं आपसी सहयोग के साथ बेहतर कार्य करने का वादा किया। एसडीएम ने कहा कि बार एवं बेंच के सहयोग से वादकारियों एवं जनहित के कार्य प्राथमिकता पर रहेंगे। उन्होंने कहा किसी भी अधिवक्ता का व्यक्तिगत कार्य हो या किसी अधिकारी, कर्मचारी से शिकायत हो तो सीधे मुझसे मिलकर अवगत करायें। अधिवक्ताओं की समस्या का निस्तारण मेरी प्राथमिकता में शामिल है। तहसील बार अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कुछ समस्याएं हैं जिन्हें लिखित में बतायेंगे। उन्होंने एसडीएम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जनरल सेक्रेटरी संतोष यादव, आराम सिंह यादव, मोहम्मद इसाक, रमेश बाबू सक्सेना, सुखपाल सिंह यादव, उमेश चंद सक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.