कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सेंट पॉल स्कूल के मैदान में 8 फरवरी को खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोर्ट टाइगर्स एकादश को 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज करने वाली छिबरामऊ बार एकादश टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के पूर्व अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने अपने चैम्बर में टीम के खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने भी विजेता टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बार एसोसिएशन के महासचिव ललित प्रताप सिंह को टीम के कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जीतू श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव ने विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.