महाराजगंज, मई 6 -- गड़ौरा, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी टीम ने इंडो-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।सीओ निचलौल अनिरुद्ध पटेल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह व एसएसबी की टीम ने मंगलवार की शाम चेकिंग अभियान के दौरान सीमा के 505 पिलर संख्या के समीप भरवलिया गांव के समीप लगे बंधे से संदिग्ध हालत में साइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 बोरा व 4 गत्तों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपितों में नेपाल के नवलपरासी जनपद के गणेशपुर निवासी बिन्दु व ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा बाजार निवासी गोविन्द रौनियार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत केस...