बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच,संवाददाता। सीमा पार व गैर जनपदों में उवर्रक आपूर्ति न करने को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने नानपारा व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्रों के खाद विक्रेताओं संग बैठक की। इस दौरान डीएओ ने नियम विरुद्ध उवर्रक बिक्री करने वालों पर कानूनी कार्रवाई संग लाइसेंस रद करने की चेतावनी दी है। कहा कि आपूर्ति व बिक्री से जुड़ा ब्योरा अपडेट रखें। जिले की नानपारा व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र नेपाल सीमा से लगा हुआ है। आए दिन सीमा पार करते समय उवर्रकों की खेप बरामद हो रही है। इसके चलते किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाती है,जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ती है। इसको देखते हुए नए सत्र में खाद की आपूर्ति संग वितरण को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार/किसान कल्याण केंद्र मिहीपुरवा में बार्डर से लगे सभी खाद व...