चंदौली, अप्रैल 1 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण करने के साथ ही शराब और गौ तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता होगी। साथ ही बार्डर की पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश रहेगी। इसके अतिरिक्त जनता की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता में होगा। फरियादियों की समस्याओं को थाने स्तर पर ही निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। यह बातें नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही। 2019 बैच के युवा आईपीएस ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अपराधियों को कत्तई बक्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल के सलाखों में भेजने का काम किया जाएगा। मनबढ़ों और अराजकतत्वों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। जिले में मनबढ़ई किसी भी स्थित में बर्दास्त...