बार्डर पर एसएसबी और पुलिस की टीम ने नेपाली शराब की खेप पकड़ी
महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल सीमा पर निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 230 शीशी नेपाली शराब की खेप पकड़ी है। टीम ने इस दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम का तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा स्थित पीलर संख्या 501 के पास रेगहिया पुलिस चौकी और एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। इस दौरान नेपाल की ओर से एक शख्स भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली, इस दौरान उसके कब्जे से 230 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एक नेपाली शख्स को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 230 शीशी नेपाली शराब बरामद कर सीज कर लिया गया है। पकड़े गए शख्स क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.