बार्डर पर आरटीओ की टीम ने वाहनों की जांच, पांच ई-रिक्शा सीज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- लखीमपुर। बार्डर क्षेत्र में अवैध रूप से वाहनों के संचालन की शिकायतों पर गुरुवार को जोनल अधिकारी राधेश्याम, आरटीओ प्रभात कुमार और एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय भारत-नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा पहुंचे। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र बहादुर सिंह के साथ यहां वाहनों की जांच की गई। खासकर सवारियां लेकर दौड़ रही टैक्सियों के कागज आदि चेक किए गए। इस कार्रवाई से अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों में हड़कम्प मच गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि सम्पूर्णानगर में पांच ई-रिक्शा सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन सेफ फ़्यूचर के तहत वाहनों खासकर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मानक के विपरीत दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 77 का चालान, 15 सीज इस दौरान बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने वाले अन्य वाहनों की भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.