बेगुसराय, फरवरी 16 -- गढ़हरा(बरौनी)। बारो दक्षिणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. प्रभात कुमार प्रभाकर को एचएम अनिल रजक ने प्रधानाध्यापक का प्रभार विधिवत सौंपा। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। डॉ. प्रभाकर को पूर्व मुखिया मो. जफर आलम, शिवजी आर्य, वार्ड पार्षद अशोक ठाकुर, सोहन रजक, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, नाथो चौधरी, संतोष आर्य, गोविंद आर्य आदि ने पहुंचकर बधाई दी। डॉ. प्रभाकर ने कहा कि अपने गांव में शिक्षा का अलख जगाने का सौभाग्य मिला है। इसे अभियान को जारी रखा जाएगा। मौके पर शिक्षक राजू कुमार, अनिता कुमारी, मनीषा कुमारी, मोनिका, शैलेश, धर्मवीर कुमार पंडित, कावेरी कुमारी, राजबाला, मो.अनवर हुसैन, सीमा कुमारी, पूनम, सविता कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.