बेगुसराय, अप्रैल 23 -- गढ़हरा(बरौनी)। सलेमपुर बारो प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक प्रिया प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में बच्चों के बीच हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने कलर पेंसिल से चार्ट पेपर पर विभिन्न तरह के आकर्षक चित्र बनाए। मुसहर टोल के बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने व शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए शिक्षिका विजय लक्ष्मी पाल सहित प्रमेंद्र कुमार, बबीता देवी,नीतीश कुमार ने काफी सहयोग किया। बच्चों ने अपने वर्ग कक्ष को भी आकर्षक बनाया। रोशनी कुमारी, रितिक कुमार,अभिमन्यु कुमार,शिवानी कुमारी,ज्योति कुमारी, अमित कुमार, शरूण कुमार,दुर्गेश कुमार,संध्या कुमारी आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पीएनएफ स्कूल में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.