बेगुसराय, मई 10 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो में इन दिनों शराब धंधेबाजों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। इसकी खबर पुलिस महकमे को रहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शराब धंधेबाज सक्रिय हैं जो विभिन्न स्रोतों से शराब मंगाने व उसे बेचने का काम कर रहे हैं। बरौनी जंक्शन समीप रहने से ट्रेनों से भी शराब मंगवाने की बात बतायी जा रही है। इस धंधे में शामिल धंधेबाजों के संपर्क में आने से नाबालिग बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। इस बाबत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्थानीय थाना में गोपनीय ढंग से कई बार लिखित सूचना भी दी गई है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिनदहाड़े बारो गाछी टोला व कादिरचक में फायरिंग की घटना घटित हुई। इसको लेकर ग...