बारो फीडर में घंटों बिजली ठप रहने से लोग परेशान
बेगुसराय, जून 19 -- गढ़हरा(बरौनी)। बारो फीडर में घंटों बिजली बाधित रहने से आजिज लोगों ने डेलीगेट बनाकर बिजली अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया है। समाजसेवी प्रमोद सिंह, मो. जफर आलम, मो. सादाब, लाल बहादुर महतो आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इनलोगों ने कहा कि इतनी गर्मी में बिजली की यह हालत परेशान कर रही है। खासकर बीमार और बुजुर्ग सहित बच्चे बहुत ही अधिक परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- देवापार गांव में आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.