बोकारो, अप्रैल 6 -- बेरमो। बेरमो अंचल के सहायक निबंधक सहयोग समितियां सह संचालन पदाधिकारी प्राथमिक सहयोग समितियां अनन्या सिंहा ने पेटरवार प्रखंड के बारू, बहादुरपुर प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंध कारिणी समिति गठन हेतु विशेष आम सभा मे निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समिति के लिए 10 अप्रैल को नामांकन दाखिल, जांच व सूची प्रदर्शन, 11 अप्रैल को उसकी जांच व आपत्ति, इसका निष्पादन तथा मतदान की स्थिति में 21 अप्रैल को मतदान करने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए पेटरवार प्रखंड के बीसीइओ जयप्रकाश को निर्वाचन पदाधिकारी तथा वरीय अंकेक्षक विजेंद्र करकेटा को अनुकल्पित पदाधिकारी नियुक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.