रांची, जनवरी 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारूहातू पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को मुखिया सविता देवी द्वारा पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के कुल 10 वार्डों के 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए। मुखिया सविता देवी ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में प्रत्येक वार्ड के लिए 15-15 कंबल प्राप्त हुए थे, जिनका वितरण नियमानुसार पात्र लोगों के बीच किया गया है। कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रायमनी देवी, उप मुखिया विणा पानी देवी, पंचायत सचिव अनुपमा कुमारी, रोजगार सेवक शंकर सेठ, स्वयंसेवक आनंद बिट और डोमन महतो सहित सभी वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.