बारूद ले जा रहे वाहन से क्यों कूदने को मजबूर हुए मजदूर? एक की मौत, दूसरा गंभीर
हजारीबाग, नवम्बर 8 -- झारखंड के हजारीबाग में बारूद लेकर जा रहे एक वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। हादसे के दौरान वाहन में सवार मजदूरों के सामने जान बचाने के लिए छलांग लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। तीन मजदूरों में से दो ने वाहन से छलांग लगा दी। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की है। हादसे के बाद मृतक के परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर रविवार सुबह से शव के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। इससे चरही-घाटो मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।अचानक फेल हुआ बारूद वाहन का ब्रेक जानकारी के मुताबिक, यह वाहन एनटीपीसी की बड़कागांव परियोजना से जुड़े तापिन साउथ बीटीएस सेंटर के लिए काम करने वाली फुसरी स्थित ब्लैक डायमंड कंपनी का था। शनिवार को वाहन बारूद लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.