रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंझार में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारूद ढोने वाली गाड़ी संख्या एमएच 40 सीटी 5654 और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना से कुछ देर पहले ही बारिश हुई थी। जिसके कारण सड़क गिली थी। स्कूटी नई सराय से अरगड्डा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बिंझार के पास स्कूटी अचानक फिसल गई और सामने से आ रहे सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के बारूद ढोने वाले वाहन से टकरा गई। यह भी पढ़ें- धोखहारा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत- पेज तीन के लिए वाहन अरगड्डा से नई सराय की ओर जा रहा था। - स्कूटी पर तीन युवक थे सवार, एक फरारप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी पर तीन युवक सवार थे।...