बारूद घर के पास अवैध कोयला भंडारण पर सीआईएसएफ का छापा, 450 टन कोयला जब्त
रामगढ़, अगस्त 12 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। तोयरा स्थित तोपा परियोजना के बारूद घर के समीप अवैध रूप से भंडारित किए गए कोयले के खिलाफ मंगलवार को सीआईएसएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान करीब 450 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। बाद में जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन के हवाले कर दिया गया। बारूद घर जैसे संवेदनशील स्थान के समीप बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण मिलने से सीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सीआईएसएफ की कार्रवाई सीआईएसएफ को क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी व्यक्ति के पकड़े जाने की तत्काल सूचना नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.