सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट का फाईनल मेच शनिवार को खेला गया। फाइनल में बारूद क्रिकेट क्लब ने स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराकर चैंपियन बनी। मुख्य के रुप में उपस्थित डीसी कंचन सिंह ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को उपहार देकर सम्मानित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 38.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 199 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब 37.5 ओवर में 181 रन बनाकर धराशाई हो गई। मौके पर डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में अन्य खेलों के साथ क्रिकेट खेल का भी उद्भव यहां के बच्चों में होना बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो खेलना जीवन के चहुंमुखी विकास के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.