हरदोई, मार्च 19 -- सांडी। कस्बे में 26 फरवरी को हुए बारूदी विस्फोट में झुलसी दूसरी महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला खिड़किया निवासी खुर्शीद आतिशबाज के दोमंजिला मकान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में उनकी दो बहुएं साजिया पत्नी दिलशाद और रुबीना पत्नी इरशाद गंभीर झुलस गई थीं। दोनों का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 18 मार्च को साजिया की मौत हुई थी, जबकि गुरुवार सुबह रुबीना ने भी दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित दिलशाद और उसके भाई जावेद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से हाथ से बने पटाखे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि वर्ष 2012 से अब तक इस अवैध पटाखा निर्माण...