औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- केन्द्रीय भंडार निगम के गोदाम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं रवि रंजन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण प्रखंड के कोचाढ़ पंचायत के खंडा गांव में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने हजारीबाग स्थित केंद्रीय भंडार निगम के गोदाम मैनेजर रवि रंजन के मूल खंडा गांव स्थित मकान पर छापेमारी की। हालांकि रवि रंजन यहां कम आते-जाते हैं। सीबीआई की टीम स्थानीय बारुण थाना की पुलिस के साथ पहुंची और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि यह मकान दो मंजिला है जिसमें एक मकान पर एस्बेस्टस लगा हुआ है। साधारण रूप से बना यह मकान रवि रंजन का है लेकिन वह कम ही आते जाते हैं। सीबीआई की टीम ने यहां काफी देर तक छापेमारी की लेकिन कोई खास रुपए आदि यहां बरामद नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार संविदा आ...