औरंगाबाद, मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के बारूण प्रखंड अंतर्गत होगा। समृद्धि यात्रा के रूप में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत टर्न की के आधार पर औरंगाबाद, डेहरी तथा सासाराम के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य से संबंधित कार्य स्थल का निरीक्षण करने जाएंगे। यह कार्य स्थल बारूण नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में है। वहां कार्य प्रगति का निरीक्षण करने के बाद कार्य स्थल पर ही प्रगति यात्रा की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे वहां से वापस मुंशी बिगहा के सभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुंशी बिगहा सभा स्थल...