रांची, अप्रैल 19 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारुहातू गांव में समाजसेवी हलधर महतो द्वारा निर्मित भगवान शिव व हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार को विधिवत संपन्न हुआ। पंडित अनील उपाध्याय के मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। महिलाएं करीब तीन किलोमीटर दूर आंड़िया नदी घाट से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचीं, जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। अनुष्ठान के उपलक्ष्य में रातभर शिव कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। मौके पर हलधर महतो के अलावा जन्मजेय महतो, मृत्युंजय महतो, राजमोहन महतो, भोलू महतो, भगीरथ महतो, लखिन्द्र महतो, चहवर महत, सुभाष महतो, सुरेश कुमार, आदर्श कुमार महतो, गोलू कुमार, बत्सल राज, ब...