बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीसीएम को किया गया निलंबित
औरंगाबाद, जून 25 -- बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीसीएम कुसुम कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में पैसे वसूलने की शिकायत के आलोक में गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। पैस लेने का वीडियो वायरल होने और शिकायत के आलोक में औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी।
जांच टीम की रिपोर्ट जांच टीम ने एक प्रतिवेदन सौंपते हुए शिकायतकर्ता एवं संबंधित कर्मी के बीच पैसे के लेनदेन से संबंधित आरोपों को सही पाया था। जिला लोक शिकायत निवारण के अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में गठित जांच दल की अनुशंसा पर जिला स्वास्थ्य समिति से भी मंतव्य लिया गया था। जिला स्वास्थ्य समिति ने उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन से संबंधित कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
निलंबन की कार्रवाई जिला स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.